{"_id":"6a1e8a9c1c01b6a542048017","slug":"up-director-of-secondary-education-pratap-singh-baghel-assumes-charge-anil-bhushan-entrusted-with-the-respon-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने संभाला कामकाज, अनिल भूषण को बेसिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने संभाला कामकाज, अनिल भूषण को बेसिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए Pratap Singh Baghel को माध्यमिक शिक्षा निदेशक और Anil Bhushan Chaturvedi को बेसिक शिक्षा निदेशक नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों को शिक्षा प्रशासन का व्यापक अनुभव है। शासन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने संभाला कामकाज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शासन ने बेसिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है। प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त ने आदेश जारी करके इसकी जानकारी दी।
Trending Videos
बताते चलें कि प्रताप सिंह बघेल और अनिल भूषण चतुर्वेदी दोनों ही शिक्षा प्रशासन का व्यापक अनुभव रखते हैं। ऐसे में उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रभावी समन्वय तथा समयबद्ध अनुश्रवण में मिलने की उम्मीद है। अभी तक डॉक्टर महेंद्र देव माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक थे। 31 मई को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के नए निदेशक प्रताप सिंह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने से ठीक पहले वे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वह माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में काम संभालेंगे।