सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA has reopened registration for flats at Ashbagh Square and Park View Apartments in Basant Kunj In Lucknow

Lucknow News: राजधानी में सपनों का घर अब नहीं रहेगा सपना, आ गई एलडीए की बड़ी योजना; जानें आवेदन से लेकर सब कुछ

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में सपनों का घर अब सपना नहीं रहेगा। एलडीए की बड़ी योजना आ गई है। ऐशबाग स्क्वॉयर, पार्क व्यू के फ्लैटों के लिए पंजीकरण खुल गया है। आगे पढ़ें और जानें आवेदन से लेकर सब कुछ...

LDA has reopened registration for flats at Ashbagh Square and Park View Apartments in Basant Kunj In Lucknow
कुछ यूं दिखेगा पार्क व्यू अपार्टमेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एलडीए ने ऐशबाग स्क्वॉयर और बसंतकुंज में पार्क व्यू अपार्टमेंट के फ्लैटों के लिए फिर पंजीकरण खोला है। इनकी कीमत 95 लाख से 1.11 करोड़ रुपये है। ऐशबाग स्क्वॉयर में 276 और पार्क व्यू अपार्टमेंट में 118 फ्लैट खाली हैं। पंजीकरण के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि ऐशबाग में मिल रोड पर ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के कुल 384 फ्लैट बनाए जाने हैं। करीब 1900 वर्गफीट के इन फ्लैटों की कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी। अपार्टमेंट के 108 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। बाकी 276 फ्लैटों के लिए फिर से पंजीकरण खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

118 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला गया

उधर, बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने बनने वाले पार्क व्यू अपार्टमेंट में 154 और 195 वर्गमीटर के कुल 364 फ्लैट होंगे। यहां थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत करीब 75 लाख रुपये और थ्री बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के फ्लैट की कीमत लगभग 95 लाख रुपये है। 246 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। बचे 118 फ्लैटों के लिए अब फिर से पंजीकरण खोला गया है।

अपार्टमेंटों का निर्माण तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है और पांच वर्ष में कब्जा दे दिया जाएगा। आवंटन के बाद 36 महीने की किस्तों में पूरा पैसा जमा कराना होगा। जो आवंटी 45 दिन में पूरी रकम जमा कर देंगे, उन्हें छह प्रतिशत और जो 90 दिन में पूरा पैसा जमा कर देंगे उन्हें चार प्रतिशत की छूट मिलेगी।

आवंटियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

दोनों अपार्टमेंटों की कनेक्टिविटी और लोकेशन प्राइम है। आवंटियों को सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले एरिया, लिफ्ट, पावर बैकअप, फ्लैटों से अधिक पार्किंग की जगह जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

एलडीए की वेबसाइट से ही पंजीकरण

पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत रकम बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जो आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed