वाह रे सरकारी सिस्टम: एक्सरे टेक्नीशियन एक, तबादला सूची में नाम दो जगह; पहले से ही विवादों में रही है ये भर्ती
यूपी में एक्सरे टेक्नीशियन एक और तबादला सूची में नाम दो जगह दर्ज है। मानव संपदा कोड समान रहने के बाद भी दो स्थान पर नाम कैसे आया, यह चर्चा का विषय है। एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती पहले से ही विवादों में रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्सरे टेक्नीशियन की तबादला सूची में एक ही व्यक्ति का नाम दो स्थान पर है। यह संबंधित टेक्नीशियन के प्रति दरियादिली है अथवा तकनीकी खामी। दोनों ही स्थिति में विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।
निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. संजू अग्रवाल की ओर से तैयार की गई 38 एक्सरे टेक्नीशियन की सूची महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के हस्ताक्षर से जारी की गई है। इसमें क्रम संख्या छह पर भीम प्रकाश बुद्ध का नाम है। उन्हें सीएमओ गोंडा के अधीन से सीएमओ संत कबीरनगर के अधीन भेजा गया है। इनका मानव संपदा पोर्टल पर ईएचआरएमएस कोड 185136 है। यही नाम क्रम संख्या 32 पर भी है। यह सूची सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसे लेकर तरह तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
विवादों में रही है एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती
38 लोगों की सूची में एक एक्सरे टेक्नीशियन का नाम दो स्थान पर होने से इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती विवादों में रही है। वर्ष 2008 और 2016 में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर एक ही नाम से चार से पांच लोगों ने कार्यभार ग्रहण किया। पूरे मामले की जांच चल रही है। कई लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी एक्सरे टेक्नीशियन को लेकर महानिदेशालय गंभीर नजर नहीं आ रहा है, जिसका प्रमाण तबादला सूची है।