सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   34 Trains to Get Additional Sleeper and AC Coaches 22 Trains to Run on Diverted Route Platforms Changed of 68

UP: 34 ट्रेनों में लगेंगी स्लीपर-एसी की अतिरिक्त बोगियां, 22 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी; 68 के बदले प्लेटफॉर्म

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण के कारण पहली जून तक लिए गए पावर ब्लॉक को चार जून तक बढ़ा दिया गया है। इससे 22 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। 68 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

34 Trains to Get Additional Sleeper and AC Coaches 22 Trains to Run on Diverted Route Platforms Changed of 68
ट्रेन। (सांकेतिक) - फोटो : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर रेलवे ने 34 ट्रेनों में स्लीपर व एसी के अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे गर्मी की छुट्टियों में वेटिंग से परेशान हजारों मुसाफिरों को खासी राहत मिलेगी। अतिरिक्त बोगियां दो जून से अलग-अलग तारीखों में लगनी शुरू होंगी।



सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि 04211/12 एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस में तीन से 11 जून तक, 04225/26 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल में चार से 12 जून तक, 12423/24 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छह से 14 जून तक थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 19409/10 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक, 20939/40 साबरमती एक्सप्रेस में दो जून से सात जुलाई तक, 20963/64 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक थर्ड एसी और स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 19421/22 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 14 से 30 जून तक थर्ड व सेकेंड एसी के एक-एक कोच लगेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इसके अलावा 14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस में छह से 15 जून तक, 14205/06 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में आठ से 13 जून तक, 14235/36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में पांच से आठ जून तक, 22419/20 गाजीपुर सिटी-आनंदविहार टर्मिनल सुपरफास्ट में छह से 12 जून तक, 22433/34 गाजीपुर सिटी-आनंदविहार सुपरफास्ट में आठ से 13 जून तक, 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस छह से नौ जून तक, 14231/32 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस में आठ जून को, 20413/14 वाराणसी-इंदौर महामना एक्सप्रेस में दो से 12 जून तक स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 54375/76 प्रयागराज संगम-जौनपुर अनारक्षित विशेष में सात जून को जनरल का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

22 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, 68 के प्लेटफॉर्म बदले

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर चार से चलने वाली 36 ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से चलाया जाएगा। पांच नंबर प्लेटफार्म से चलने वाली 21 ट्रेनें भी दूसरे प्लेटफार्मों से चलेंगी। प्लेटफॉर्म दो और तीन से चलने वाली 11 ट्रेनों को प्लेटफॉर्म छह और सात से चलाया जाएगा। 

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कॉनकोर्स के निर्माण के कारण कानपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी। ये लखनऊ जंक्शन, उतरेठिया, मानकनगर और मल्हौर तक आएंगी और वहीं से जाएंगी। 22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेटिया, 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू व 64255 लखनऊ-कानपुर मेमू मानकनगर तथा 64215 अयोध्या-लखनऊ मेमू मल्हौर तक ही आएगी व वहीं से जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed