{"_id":"6a22dace7845466e7f0ec10c","slug":"up-major-reshuffle-in-the-state-tax-department-in-the-works-list-of-over-400-officer-transfers-expected-soon-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राज्य कर विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, 400 से अधिक अधिकारियों के तबादलों की सूची जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राज्य कर विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, 400 से अधिक अधिकारियों के तबादलों की सूची जल्द
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार
लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों, संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों और प्रदर्शन आधारित समीक्षा को भी तबादलों का आधार बनाया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के राज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अपर आयुक्त स्तर से लेकर राज्य कर अधिकारी (एसटीओ) स्तर तक 400 से अधिक अधिकारियों के तबादले किए जाने की तैयारी है। जल्द इसकी सूची जारी हो सकती है।
विश्वसनीय विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया केवल नियमित प्रशासनिक बदलाव तक सीमित नहीं होगी, बल्कि कर अपवंचना रोकने और राजस्व संग्रह व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा भी मानी जा रही है। विभाग नए सिरे से प्रवर्तन, जांच और फील्ड स्तर की टीमों के समन्वय पर भी काम कर रहा है, ताकि कर चोरी के मामलों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों, संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों और प्रदर्शन आधारित समीक्षा को भी तबादलों का आधार बनाया गया है। बड़े पैमाने पर होने वाले इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गति आएगी और क्षेत्रीय इकाइयों की जवाबदेही भी बढ़ेगी। पिछले कुछ महीनों में राज्य कर विभाग लगातार राजस्व वृद्धि, कर अपवंचना रोकने और डिजिटल निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर जोर दे रहा है।