सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Many teachers have two Manav Sampada IDs on the Manav Sampada portal, the education department has taken

यूपी: मानव संपदा पोर्टल पर कई शिक्षकों की दो-दो मानव संपदा आईडी, शिक्षा विभाग आया हरकत में; होगी कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 May 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Manav Sampada ID: यूपी में कई शिक्षकों की दो-दो मानव संपदा आईडी का मामला सामने आया है। अब इस मामले में विभाग जांच कर रहा है। 

UP: Many teachers have two Manav Sampada IDs on the Manav Sampada portal, the education department has taken
यूपी बेसिक टीचर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की एक ही नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि वाली एक से अधिक मानव संपदा पोर्टल आईडी चल रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक से अधिक आईडी डिलीट करने व इस मामले में विभागीय कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया है।

Trending Videos


बेसिक शिक्षा विभाग ने गाजीपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बलरामपुर, आगरा, वाराणसी व चंदौली आदि जिलों में जांच के बाद कई ऐसे शिक्षक जांच चिह्नित किए हैं, जिनकी दो-दो मानव संपदा आईडी चल रही है। विभाग ने गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर एक आईडी तत्काल डिलीट कराने का निर्णय लिया है। साथ ही इन शिक्षकों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों की ई सर्विस बुक में छुट्टी, जन्मतिथि व अन्य कोई संशोधन बिना मूल अभिलेख के सत्यापन व परीक्षण, स्पष्ट संस्तुति के भेजा जाना स्वीकार नहीं है। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि वे पोर्टल में दर्ज डाटा व मूल अभिलेख में भिन्नता होने पर संबंधित कार्मिकों द्वारा दिए साक्ष्यों सहित अपना प्रार्थना पत्र बीएसए कार्यालय में देंगे।

इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी संशोधन के लिए आवेदन का मूल अभिलेख परीक्षण करके अपनी आख्या बीएसए को भेजेंगे। बीएसए खुद भी इसका परीक्षण कर स्पष्ट संस्तुति पोर्टल पर संशोधन के लिए निदेशालय को ईमेल करेंगे। इसके बाद ही मानव संपदा पोर्टल पर संशोधन किया जाएगा। ऐसा न करने पर वे खुद इसके लिए उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed