{"_id":"6a69f7d5c3633ae2820cdaae","slug":"up-mastermind-behind-obtaining-aadhaar-cards-for-foreign-nationals-using-forged-documents-arrested-accused-c-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी दस्तावेजों से विदेशी नागरिकों के आधार बनवाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी दस्तावेजों से विदेशी नागरिकों के आधार बनवाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी था आरोपी
Wed, 29 Jul 2026 06:24 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश एटीएस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड बनवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। जांच में फर्जी प्रमाणपत्र, वीपीएन के दुरुपयोग और बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सद्दाम की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कर रोहिंग्या, बांग्लादेशी, नेपाली समेत अन्य विदेशी नागरिकों के आधार कार्ड बनवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम पुत्र अलाउद्दीन के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
एटीएस के अनुसार, इससे पहले इस गिरोह से जुड़े 17 आरोपियों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया था कि गिरोह वीपीएन (VPN) के जरिए सिस्टम का रिमोट एक्सेस लेकर अवैध तरीके से आधार कार्ड तैयार करता था। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किए जाते थे। गिरोह अपने सदस्यों के नाम पर लॉगिन आईडी बनवाकर उनका दुरुपयोग भी करता था।
विज्ञापन
एटीएस ने आरोपी सद्दाम को 28 जुलाई 2026 को मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज से गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस अब अदालत से कस्टडी रिमांड लेकर आरोपी से गहन पूछताछ करेगी, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन