फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati once again upset with her key leaders, what serious allegations have been leveled against Akash

यूपी: अपने खास नेताओं से एक बार फिर नाराज हुईं मायावती, आकाश आनंद के ससुर पर लगे हैं कौन से गंभीर आरोप

Sun, 02 Aug 2026 07:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Aug 2026 07:32 PM IST
सार

UP Assembly elections: चुनाव के ठीक पहले मायावती एक बार फिर से अपने करीबी माने गए नेताओं से नाराज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार मामला टिकट वितरण से जुड़ा है। 

विज्ञापन
UP: Mayawati once again upset with her key leaders, what serious allegations have been leveled against Akash
चुनाव से पहले बसपा में मचा है घमासान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चार राज्यों के प्रभारी रहे अशोक सिद्धार्थ को अब कभी वापस नहीं लिया जाएगा। राष्ट्रीय समन्वयक रणधीर सिंह बेनीवाल को भी अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर किया गया है।

विज्ञापन


बसपा में बीते दो दिन काफी उथल-पुथल भरे रहे। शनिवार को मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से चारों राज्यों के प्रभारी पद की जिम्मेदारी वापस ली थी। उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में टिकट बंटवारे में तालमेल न करने पर निष्कासित किया गया। अनुशासनहीनता व पार्टी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी निष्कासन का कारण बना। अशोक सिद्धार्थ को एक वर्ष पहले भी पार्टी से बाहर किया गया था। उन्हें दोबारा इस शर्त पर वापस लिया गया कि वे ऐसी गलती नहीं करेंगे। कर्नाटक, ओडिशा व पश्चिम बंगाल से भी उनकी अनुशासनहीनता की खबरें मिलीं। बार-बार चेतावनी के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। यूपी में उनके लौटने की खबरें जानबूझकर भ्रम फैलाने का षड्यंत्र थीं।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी रणधीर सिंह बेनीवाल को पंजाब, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी मिली थी। उन्हें भी अनुशासनहीनता और पार्टी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के लिए निष्कासित किया गया। पार्टी ने यह कार्रवाई पार्टी और आंदोलन के हित में की है। उनकी जगह राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को पंजाब का दोबारा प्रभारी बनाया गया है। रामजी गौतम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने लिया नीतिगत फैसला

UP: Mayawati once again upset with her key leaders, what serious allegations have been leveled against Akash
मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल - फोटो : अमर उजाला

बसपा ने एक नीतिगत फैसला भी लिया है। यूपी निवासी जिन पदाधिकारियों को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी मिली है, वे यूपी में किसी पद पर नहीं रहेंगे। पार्टी ने समर्थकों से शरारती व षड्यंत्रकारी तत्वों से सावधान रहने की अपील की है। ये तत्व यूपी में पूर्ण बहुमत की बसपा सरकार बनाने के अभियान को भटकाना चाहते हैं। मीडिया से भी मिथ्या एवं गलत तथ्यों को प्रचारित न करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed