फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Minister Om Prakash Rajbhar accuses Akhilesh Yadav of extortion.

UP: भैया से फोटो खिंचवाने का पांच हजार और हाथ मिलाने पर 10 हजार, राजभर ने अखिलेश पर लगाए वसूली के गंभीर आरोप

Fri, 10 Jul 2026 08:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 10 Jul 2026 08:43 AM IST
सार

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाने से लेकर उनके साथ हाथ मिलाने तक का रेट फिक्स है और लोगों से पैसे लिए जाते हैं।

विज्ञापन
UP Minister Om Prakash Rajbhar accuses Akhilesh Yadav of extortion.
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अपने लोगों से वसूली करवाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने तक के रेट फिक्स हैं। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव की संपत्ति में 900 गुना वृद्धि होने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर कहा कि मित्र अखिलेश यादव जी, आपके कुछ कार्यकर्ता अपने किसी काम से हमारे पास आए। जाति से आपके वाले ही हैं। आपसे बहुत प्रभावित भी हैं। कहते हैं बस भैया की सरकार आ जाये तो ‘आ हा हा, मौज आ जाएगी’। बस उन्होंने हमसे आपकी एक शिकायत की। ये शिकायत वो आपके यहां कर नहीं सकते तो बात बात में मुझसे बताने लगे। मैंने सोचा आप मित्र हैं तो आपको बता देनी चाहिए। 

विज्ञापन


आपके यादव कार्यकर्ता मुझसे कहने लगे कि “भैया” से मिलने जाने पर उनके “घेरे” के लोग हमसे वसूली करते हैं। कहते हैं कि भैया से फोटो खिंचवाने का ₹5000, हाथ मिलवाने का ₹8000-₹10,000 तक और मिलवाने का तो हिसाब किताब ही नहीं है। 
विज्ञापन


अब मुझे समझ नहीं आया कि धरतीपुत्र के पुत्र यानी आपको ऐसी क्या ज़रूरत पड़ गई कि अपने धरती पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से वसूली कर रहे हैं। वो भी आपकी अपनी बिरादरी वालों से। अगर यादव कार्यकर्ता का ये हाल है तो बाकियों का कितना रेट लग रहा आपके यहां? 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुना है आपकी संपत्ति में 900 गुना बढ़ोतरी हुई। फिर ये ‘एक्स्ट्रा इनकम’ का जुगाड़ क्यों? कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई को क्यों चूस रहे हैं आप? अगर आप ख़ुद ये वसूली करवा रहे तो क्या ही कहें लेकिन अगर आपके घेरे वाले ये कर रहे हैं तो कुछ कीजिए महाराज। हार तो आप वैसे ही रहे हैं, ये सब बंटाधार करा देंगे। 

आप सोच रहे होंगे कि कार्यकर्ता आपके, वसूली आपकी, घेरा आपका तो उसमें हम क्यों बीच में आ गए। दो वजह से हमें आना पड़ा। एक तो आप हमें भले दुश्मन समझें लेकिन हम आपको अपना मित्र मानते हैं। दूसरा आपके प्रशंसक, आपके कार्यकर्ता अपना दर्द मुझसे कहते हुए बोले कि मंत्री जी, आप इसको कह दीजिए तो शायद हमारा भला हो जाये। उन्होंने कहा कि मंत्री जी, आप बोलेंगे तो अखिलेश भइया जरूर सुनेंगे और समझेंगे। कार्यकर्ता बेचारे ग़रीब थे तो सोचा आप तक बात पहुंचा दूं। 


मित्र के रूप में आपको समझा रहा हूं। अपनी मीटिंग का सौदा बंद करवाइए मित्र, वरना बहुत महंगा पड़ सकता है। गेट पर रेट का काउंटर बंद कीजिए। 20 रुपये चंदा मांग कर कार्यकर्ता को मूर्ख मत बनाइए। बाक़ी ये सिस्टम चालू रखना या बंद कराना आपका काम है। बंद करा देंगे तो अगले साल हमें अच्छा विपक्ष मिलेगा। यही चलता रहा तो हो सकता है अगले साल नेता प्रतिपक्ष बनाने भर की सीट ना आए। जनता तो हराएगी ही, ख़ुद यही प्रताड़ित शोषित कार्यकर्ता ही आपको हरा देंगे। जय भारत, जय महाराजा सुहेलदेव!

बता दें कि राजभर लगातार अखिलेश यादव को निशाने पर लेकर हमले कर रहे हैं और इसके पहले भी उन्होंने एक्स पर लगातार अखिलेश यादव को निशाने पर लिया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed