{"_id":"685e3a75948a480a7f0d1f75","slug":"up-minister-om-prakash-rajbhar-says-akhilesh-yadav-should-make-a-muslim-s-son-the-chief-minister-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजभर बोले- सपा में मुसलमानों की स्थिति गुलामों जैसी... किसी मुसलमान को सीएम का उम्मीदवार बनाएं अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजभर बोले- सपा में मुसलमानों की स्थिति गुलामों जैसी... किसी मुसलमान को सीएम का उम्मीदवार बनाएं अखिलेश
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:00 PM IST
सार
यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को 2027 में चुनाव जीतने पर किसी मुसलमान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। सपा में मुसलमानों की स्थिति गुलामों जैसी है।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा में मुसलमानों की स्थिति गुलामों जैसी है। वो अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं। अगर 2027 में सपा की सरकार बनती है तो अखिलेश यादव को किसी मुसलमान नेता के बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उन्हें कभी खुद भी कैरियर पर बैठना चाहिए और किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ जेल चले जाएंगे रमाकांत यादव से मिलने के लिए। देवरिया चले जाएंगे लेकिन संभल और मुरादाबाद में किसी मुसलमान के साथ घटना होती हो तो उनके पास समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि यूपी में सात परसेंट यादव हैं और 20 प्रतिशत मुसलमान... और 20 परसेंट वालों को गुलाम बना रखा है। हमारा संविधान कहता है कि सबको बराबरी का अधिकार है। उन्हें भी पावर मिलना चाहिए।
Trending Videos

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "...2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुसलमान के बेटे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। जो मुसलमान नेता उनकी पार्टी में हैं, वे गुलाम हैं। उन्हें अपने हक़ की बात करनी चाहिए..." pic.twitter.com/b3ZofSpDBO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
उन्होंने कहा कि यूपी में सात परसेंट यादव हैं और 20 प्रतिशत मुसलमान... और 20 परसेंट वालों को गुलाम बना रखा है। हमारा संविधान कहता है कि सबको बराबरी का अधिकार है। उन्हें भी पावर मिलना चाहिए।