फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Miscreants robbed an Electricity Department Junior Engineer in the capital, then pushed him out of a movin

UP: राजधानी में बिजली विभाग के जेई से बदमाशों ने की लूटपाट, फिर चलते ऑटो से धक्का देकर भागे

Thu, 16 Jul 2026 03:51 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 16 Jul 2026 03:51 PM IST
सार

बिजली विभाग के एक अवर अभियंता से ऑटो में सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें चलते वाहन से धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Miscreants robbed an Electricity Department Junior Engineer in the capital, then pushed him out of a movin
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

मड़ियांव इलाके में 14 जुलाई की रात बिजली विभाग में तैनात जेई अश्विनी कुमार वर्मा से ऑटो सवार चार बदमाश 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मड़ियांव के महर्षि नगर अश्विनी कुमार बाराबंकी के सुबेहा उपकेंद्र में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, 14 जुलाई को बेटे की तबीयत खराब होने पर वह बाराबंकी से लखनऊ पहुंचे। मड़ियांव स्थित प्रधान मैरिज लॉन के पास उन्होंने घर तक जाने के लिए एक ऑटो किया। 
विज्ञापन


ऑटो में चालक को मिलाकर पहले से चार लोग मौजूद थे। अश्विनी कुमार ऑटो में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने ऑटो को मधुवन विहार कॉलोनी की तरह गलियों में मोड़ दिया। यह देख अश्विनी कुमार ने चालक से सवाल किया। बस इस बीच पीछे बैठे बदमाशों ने उनको मुंह दबा दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये व मोबाइल फोन लूटकर ऑटो से दिया धक्का

बदमाशों ने अश्विनी कुमार से उनके पास मौजूद 20 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर बदमाशों ने उनको चलते ऑटो से धक्का दे दिया और वहां से भाग गए।  गली से बाहर आकर अश्विनी कुमार ने एक राहगीर से मदद मांगी।



उसके मोबाइल फोन से घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लुटेरों के बारे में कुछ अहम सुराग मिला है। पुलिस की टीम उस पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed