{"_id":"6a58bba51872fe6afe02957f","slug":"video-video-shahatha-ka-ghara-cara-karana-val-paca-cara-garafatara-mal-bha-bramatha-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शहीद के घर चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार, माल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शहीद के घर चोरी करने वाले पांच चोर गिरफ्तार, माल भी बरामद
तेलीबाग, शहीद शैलेंद्र सिंह तोमर एकता नगर निवासी के घर चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किया माल भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहीद की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 11 जुलाई को वह अपने गांव गई हुई थी।
14 जुलाई को अपने घर एकता नगर वापस आई तो देखा उनके घर में चोरी हो गई थी। चोर घर के जरूरी सामान के साथ-साथ नगदी व जेवर भी उठा ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीम में जांच में लगी हुई थी गुरुवार को डलोना रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को 5 नव युवक संदिग्ध दिखाई पड़े जिन्हें पकड़ कर पूछताछ की गई तो चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।
पकड़ी गई पांचों चोर रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुनंद गढ़ निवासी शुभम कुमार सनी कुमार व दिलीप कुमार है जबकि बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव के निवासी गोविंद लाल व नितिन है सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी ऑटो व टैक्सी चलाते हैं चोरी में एक टैक्सी की कार का भी इस्तेमाल किया गया उसे भी बरामद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।