पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon arrives in the state, heavy rains lash these districts, mercury drops by seven degrees; know the f

यूपी: प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, सात डिग्री तक गिरा पारा; जानिए पूर्वानुमान

Tue, 30 Jun 2026 05:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Jun 2026 05:52 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही साथ पूरे प्रदेश में लू का असर खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon arrives in the state, heavy rains lash these districts, mercury drops by seven degrees; know the f
यूपी में आ गया मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में मानसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस झमाझम बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जहां पारा करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से आम आदमी को उबलती हुई गर्मी से राहत मिली। दूसरी तरफ बल्कि कृषि क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जाग उठी हैं, जिससे खरीफ की फसलों की बुआई में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन




मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस मानसूनी बारिश के दौरान बरेली जिले में सर्वाधिक 157 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर में भी 106 मीमी की भारी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोंडा और अंबेडकर नगर समेत आसपास के तमाम जिलों में भी अच्छी और संतोषजनक बारिश देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2 से 3 दिनों के भीतर यह पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी आगोश में ले लेगा, जिससे आने वाले दिनों में राज्य के शेष हिस्सों में भी व्यापक वर्षा होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

जून माह के आंकड़े हुए जारी

मौसम विभाग ने 30 जून को उत्तर प्रदेश में जून माह के दौरान हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सामान्य से 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 58 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 47 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। जून में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे थे।

इन 28 जिलों में  20 से 59 प्रतिशत तक बारिश

वहीं, 28 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई। इस श्रेणी में अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, खीरी, रायबरेली, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, इटावा, हमीरपुर, हापुड़, कासगंज, ललितपुर, मेरठ, मुरादाबाद और रामपुर शामिल रहे।

विज्ञापन

इन जिलों में सबसे कम हुई बरसात 

सबसे चिंताजनक स्थिति 35 जिलों में रही, जहां सामान्य से 60 से 99 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। इनमें अंबेडकरनगर, अमेठी, बांदा, बाराबंकी, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, जौनपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, अलीगढ़, अमरोहा, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed