फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon takes effect across the state, heavy rain alert issued in these districts of Purvanchal; mercury

UP: पूरे प्रदेश में मानसून हुआ प्रभावी, पूर्वांचल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; चार डिग्री तक गिरा पारा

Sat, 11 Jul 2026 05:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 11 Jul 2026 05:52 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
UP: Monsoon takes effect across the state, heavy rain alert issued in these districts of Purvanchal; mercury
यूपी में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से मौसम में नरमी देखी गई। कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों की वजह से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो वार्निंग भी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में मानसूनी सक्रियता के कारण अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। इनमें मेरठ में सबसे अधिक 315 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 270.1 मिमी और मुजफ्फरनगर शहर में 213.3 मिमी बारिश हुई। वहीं हैदरगढ़ (बाराबंकी) और चुनार (मिर्जापुर) में 160-160 मिमी, मेरठ में 181.3 मिमी और सरधना (मेरठ) में 116 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अब तक सामान्य से कम हुई बारिश

हालांकि, इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में कुल प्रादेशिक वर्षा सामान्य से कम रही है। वर्तमान में वास्तविक वर्षा 140.9 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा का औसत 169.4 मिमी है, जो कि सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य औसत (187.7 मिमी) के मुकाबले केवल 113.5 मिमी बारिश हुई है, जो 40 प्रतिशत की कमी को दर्शाता है। इसके विपरीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान रहा है; वहाँ सामान्य औसत (143.7 मिमी) के मुकाबले 180.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 11 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। वहीं, 12 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

बादलों की मेहरबानी से गर्मी के तेवर ठंडे

 राजधानी में शुक्रवार को सुबह से रात तक कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई। शाम में हुई बारिश काफी तेज रही। बादलों की इस मेहरबानी से गर्मी के तेवर पूरी तरह से ठंडे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में शुक्रवार शाम तक 13.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिन में बारिश के असर से शुक्रवार की शाम को मौसम काफी सुहाना हो गया। शहर के सभी पर्यटक स्थल और पार्क गुलजार दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार भी हैं। इसके अलावा बादलों की आवाजाही चलती रहेगी। इसके असर से अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास देखने को मिल सकता है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की कमी के साथ 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य के करीब रहा। बारिश की वजह से अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 77 प्रतिशत दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed