{"_id":"6873cf6d402ed7a77a0d523b","slug":"up-mp-chandrashekhar-azad-met-maulana-sajjad-nomani-in-lucknow-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने की मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात, बीमार होने की सूचना पर घर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद चंद्रशेखर आजाद ने की मौलाना सज्जाद नोमानी से मुलाकात, बीमार होने की सूचना पर घर पहुंचे
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मौलाना हमारे समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करते हैं।
मौलाना नोमानी से मिलने उनके घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मौलाना के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Trending Videos
दरअसल मौलाना सज्जाद नोमानी की तबियत खराब चल रही है। चंद्रशेखर आजाद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ में मौजूद थे। मौलाना सज्जाद की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद वो आज मुंशी पुलिया स्थित उनके आवास पहुंचे। सांसद आजाद ने मौलाना सज्जाद के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मौलाना सज्जाद नोमानी एक सम्मानित शख्सियत हैं। उन्हें इस्लामी शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने मौलाना सज्जाद नोमानी के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: निजीकरण के साथ अब 16 हजार आरक्षित पदों को बचाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, परिवार भी होंगे शामिल
ये भी पढ़ें - यूपी पंचायत चुनाव: 14 अगस्त से प्रदेश में मतदाता बनाने का काम, घर-घर जाकर बीएलओ खटखटाएंगे दरवाजा; जानिए अपडेट
उन्होंने कहा कि मौलाना हमारे समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करते हैं। कहा कि मौलाना को उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पूर्ण स्वस्थ्य होकर अपनी गतिविधियों में लौटेंगे।