{"_id":"69a01ddf291bbfa38d04c061","slug":"up-news-bsp-mla-uma-shankar-singh-s-house-raided-son-gives-statement-on-x-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक के घर छापेमारी: बेटे ने एक्स पर दिया बयान, करीबियों के यहां अब तक 10 करोड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा विधायक के घर छापेमारी: बेटे ने एक्स पर दिया बयान, करीबियों के यहां अब तक 10 करोड़ बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बसपा विधायक व उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी पर विधायक उमा शंकर सिंह के बेटे ने एक्स पर बयान दिया है। आईटी विभाग की टीम ने 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है।
बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के घर पड़ा छापा
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बसपा विधायक उमा शंकर सिंह व उनके करीबियों के ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। आईटी की कार्रवाई में करीबियों के ठिकानों से अब तक 10 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है।
Trending Videos
कार्रवाई को लेकर बसपा विधायक के बेटे युकेश सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कल हमारे गोमती नगर, लखनऊ स्थित आवास एवं ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग के द्वारा जाँच की गई, मेरे पिता मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी तथा मैं एवं मेरा पूरा परिवार सहित कर्मचारी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पूरी तरह कॉपरेट कर रहे हैं। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी हमारे साथ कॉपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि पिताजी स्वस्थ हैं, अपनी दवाइयां एवं आराम का ध्यान रखते हुये वे भी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ कॉपरेट कर रहे हैं।
कल हमारे गोमती नगर, लखनऊ स्थित आवास एवं ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग के द्वारा जाँच की गई, मेरे पिता मा० विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी तथा मैं एवं मेरा पूरा परिवार सहित कर्मचारी इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पूरी तरह कॉपरेट कर रहे हैं, ...(1/2)
— Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh) February 26, 2026
30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से एकमात्र बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर और प्रयागराज में 30 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए। 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमें सुबह 11 बजे से देर रात तक जांच में जुटी रहीं। खबर लिखे जाने तक तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी गिनी जा चुकी थी।
