{"_id":"6af6b141f354b1cf3b0142aa","slug":"up-nipun-assessment-to-begin-in-the-state-on-december-21-students-of-classes-1-and-2-will-be-tested-get-th-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में 21 दिसंबर से होगा निपुण आकलन, कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की होगी परीक्षा; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में 21 दिसंबर से होगा निपुण आकलन, कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की होगी परीक्षा; जानें अपडेट
Fri, 13 Nov 2026 12:12 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 21 दिसंबर से कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का निपुण आकलन शुरू होगा। दो चरणों में होने वाली परीक्षा में भाषा और गणित की दक्षता परखी जाएगी। दोनों विषयों में 75 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी निपुण घोषित होंगे।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय - फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 21 दिसंबर से निपुण आकलन शुरू होगा। इसके तहत कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का दो चरणों में मूल्यांकन किया जाएगा। आकलन के जरिए बच्चों की भाषा और गणित विषयों में सीखने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर यह तय होगा कि कितने विद्यार्थी निपुण लक्ष्य हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
मूल्यांकन में भाषा और गणित विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। निर्धारित मानकों के अनुसार दोनों विषयों में 75 फीसदी या इससे अधिक सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को निपुण माना जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दो चरणों में आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस आकलन का उद्देश्य विद्यार्थियों के बुनियादी भाषा और गणितीय कौशल की स्थिति जानना है। इसके जरिए यह भी पता चलेगा कि बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने में कहां कठिनाई आ रही है। आकलन के परिणामों के आधार पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन