सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Not receiving your electricity bill? Send details via WhatsApp and get the PDF within 24 hours; learn abou

UP: आपको नहीं मिल रहा बिजली बिल, व्हाट्सएप पर भेजें विवरण, 24 घंटे में आएगा PDF; जानें राजधानी की नई व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 24 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ मध्य जोन के उपभोक्ताओं को बिजली बिल न मिलने पर नई सुविधा दी गई है। निर्धारित व्हाट्सएप नंबर पर उपभोक्ता विवरण भेजने के बाद 24 घंटे के भीतर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल की पीडीएफ उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा लाखों उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त करने में सहूलियत देगी।

UP: Not receiving your electricity bill? Send details via WhatsApp and get the PDF within 24 hours; learn abou
बिजली बिल के लिए नया नियम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

आप राजभवन, हुसैनगंज, अमीनाबाद, चौक, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, ऐशबाग, अपट्रान और राजाजीपुरम खंड क्षेत्र के निवासी और आपको अब तक बिजली बिल नहीं मिला, तो हुसैनगंज स्थित वर्टिकल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। आप दो वाट्सएप नंबर पर अपने बिल का विवरण भेज देंगे, तो 24 घंटे के भीतर बिजली कनेक्शन के सिस्टम पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल का पीडीएफ पहुंच जाएगा।



यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मध्य जोन के चार लाख उपभोक्ताओं को हासिल होगी, जो ऊपर दिए गए खंडीय इलाके के निवासी होंगे। मगर, वाट्सएप नंबर पर सिर्फ वहीं उपभोक्ता अपना विवरण साझा करें, जिनको देय तारीख के बाद भी बिल न मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खंड में राजाजीपुरम, मोहान रोड, आरडीएसओ, तालकटोरा रोड, सहादतगंज, नक्खास, बुलाकी अडडा, टिकैतराय तालाब कॉलोनी, बालागंज, आजादनगर, चौपटिया, दौलतगंज, हुसैनाबाद, सिटी स्टेशन, अमीनाबाद, मौलवीगंज, चारबाग, लाटूश रोड, अर्जुनगंज, हरिहरपुर, कैंट, नाका, आर्यनगर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन

यह वाट्सएप नंबर : 9151912454 व 9151912457

मोबाइल नंबर का विवरण भेजना होगा

जोनल मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैसेज भेजने वाले को कनेक्शन धारक का नाम, उपभोक्ता का खाता संख्या (अकाउंट आईडी) और पंजीकृत मोबाइल नंबर का विवरण भेजना होगा। हालांकि, बिजली बिल को UPPCL की वेबसाइट uppcl.org और UPPCL कंज्यूमर ऐप से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed