{"_id":"6a3bc1c4c7514af83f0557f3","slug":"video-video-sagaii-ma-gaya-paravara-btha-ghara-sa-10-lkha-ka-javara-nakatha-para-sasatava-ma-katha-hae-tha-bthamasha-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सगाई में गया परिवार, बंद घर से 10 लाख के जेवर-नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सगाई में गया परिवार, बंद घर से 10 लाख के जेवर-नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश
गुडंबा। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में गुडंबा पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला जानकीपुरम की केएल सिटी कॉलोनी का है, जहां सगाई समारोह में शामिल होने गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी।
मूल रूप से जौनपुर निवासी शशांक शेखर मिश्र केंद्र व राज्य सरकार में पर्यावरण सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। शशांक ने बताया कि वह परिवार सहित 19 जून को भांजी की सगाई पर अपने पैतृक गांव गए थे। 22 जून को लौटने पर घर के दरवाजे और ताले टूटे मिले। पत्नी व बहू के करीब 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गया था।
दो बदमाशों ने की चोरी, सीसीटीवी में हुए कैद
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो बदमाश बाउंड्री फांदकर घर में घुसते दिखाई दिए हैं। दोनों ने अपने चेहरे को अंगोछे से छुपा रखा था। फुटेज में चोरों ने पहले भूतल के कमरे के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया, फिर प्रथम तल पर बेटे-बहू के कमरे का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेट ली। इसके बाद नीचे के कमरों को भी खंगाला।
घटना की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।