फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Number of medical colleges rises from 36 to 85, MBBS seats cross 13,600; check full update.

यूपी: मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 से बढ़कर 85 हुई, एमबीबीएस की सीटें 13,600 पार; जानें पूरा अपडेट

Fri, 09 Oct 2026 12:41 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 09 Oct 2026 12:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 से बढ़कर 85 और एमबीबीएस सीटें 13,600 से अधिक होने का सरकार ने दावा किया है। आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्वास्थ्य योजनाओं से आच्छादित हैं। सरकार के अनुसार, इन प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

विज्ञापन
UP: Number of medical colleges rises from 36 to 85, MBBS seats cross 13,600; check full update.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov YT Channel

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव का दावा किया है। सरकार के मुताबिक, वर्ष 2017 से पहले की स्वास्थ्य व्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 36 से बढ़कर 85 हो गई है। वहीं, एमबीबीएस की सीटें भी 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो चुकी हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेश की डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। संदेश में कहा गया कि कभी प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया से होती थी, लेकिन अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ने का दावा

मेडिकल कॉलेजों की संख्या और एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से चिकित्सा शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं। साथ ही, सरकार का कहना है कि इससे लोगों को अपने घर के नजदीक बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

 

10 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ

संदेश के अनुसार, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत प्रदेश के 10 करोड़ से अधिक लोग आच्छादित हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से राहत देना और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

सरकार ने इस बदलाव को उपचार की मजबूरी से स्वास्थ्य सुरक्षा के भरोसे तक का सफर बताया है। उसके मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा का विस्तार, मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य योजनाओं का दायरा उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed