{"_id":"6ac89fd1f861604d610a9a5d","slug":"video-female-students-showcase-talent-at-science-exhibition-in-lucknow-official-boosts-their-morale-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, अधिकारी ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, अधिकारी ने बढ़ाया हौसला
लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित सरोसा-भरोसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल (बीईएस) के डॉ. दिनेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं के बनाए मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और नए प्रयोगों के माध्यम से सीखना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने, रचनात्मक सोच विकसित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।