सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Old eggs will no longer be sold in the state, with expiry dates written on them; traders have agreed.

यूपी: प्रदेश में अब नहीं बिक सकेगा पुराना अंडा, अंडे पर लिखी होगी एक्सपायरी डेट; कारोबारियों ने दी सहमति

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Expiry date on eggs: प्रदेश के लोगों को अब नया अंडा खाने को मिलेगा। दुकानों पर जो अंडा बिकता है उस पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई होगी। 

UP: Old eggs will no longer be sold in the state, with expiry dates written on them; traders have agreed.
अंडे को लेकर बदलेंगे नियम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 योगी सरकार के आदेश के बाद से अब अंडे के शौकीनों को ताजा अंडा खाने को मिलेगा। सरकार ने कारोबारियों को अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखने का आदेश दिया है जिससे बाजार में अब पुराना अंडा नहीं बिक सकेगा। उधर, सरकार के फैसले से पोल्ट्री फार्म से जुड़े किसानों व कारोबारियों ने सहमति जताई है।
Trending Videos


कारोबारियों ने बताया कि अब तक बाजार में कोल्ड स्टोरेज का अंडा मिलता था। अंडे को सुरक्षित रखने के लिए मजबूरी में कोल्ड स्टोरेज में रखाया जाता था। 30-35 डिग्री सेल्सियस पर कोल्ड स्टोरेज के अंडे की लाइफ दो हफ्ते तक की होती है। लेकिन, पता नहीं चल पाता था कि अंडा कितना पुराना है। सरकार के इस आदेश के बाद से कोल्ड स्टोरेज वाले ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे। उधर, पोल्ट्री फार्म से जुड़े लोगों का कहना है कि हम लोगों के पास तो मशीने हैं। छोटे किसानों को मशीन दिलाने की व्यवस्था की जाएगा जिससे 1 अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे किसानों को मशीन खरीदने की चुनौती
पोल्ट्री फार्म से जुड़े किसान सैफ अहमद बताते हैं कि हम लोगों के पास तो डेट छापने वाली मशीने हैं लेकिन छोटे किसानों के पास नहीं हैं। इससे उनको मशीन खरीदने की चुनौती आएगी लेकिन 1 अप्रैल तक का समय है। तब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। इस आदेश से पोल्ट्री फार्म से जुड़े किसानों को राहत मिलेगी। सामान्य तौर पर 15 दिन तक अंडा खाने लायक रहता है।

सरकार के फैसले के साथ
अंडे के थोक कारोबारी आसिफ किदवई बताते हैं कि हम लोग सरकार के फैसले के साथ हैं। इससे बाहर का अंडे की भी पहचान सुरक्षित हो सकेगी। पहले लोग सस्ते में खरीद लेते थे जिससे क्वालिटी खराब हो जाती थी। सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। सरकार के इस कदम से अच्छा संदेश जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed