सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Two bike riders died after being hit by a truck loaded with gravel, died on the spot.

Amethi: गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, मौके पर ही दम तोड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेठी के रायबरेली अयोध्या राजमार्ग पर हुए एक भीषण हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

Amethi: Two bike riders died after being hit by a truck loaded with gravel, died on the spot.
इसी ट्रक से हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली अयोध्या राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी लदे एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना जगदीशपुर के मुबारकपुर के पास हुई।

Trending Videos


मृतकों की पहचान रायबरेली  के हरचंदपुर थाने के सत्तू गांव निवासी विजय कुमार (35) और चंदिका प्रसाद (50) के रूप में हुई है। दोनों देवरिया से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर रायबरेली जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ, जब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed