{"_id":"69bc49c5f14c088e1f0010ec","slug":"opd-runs-for-two-extra-hours-amethi-news-c-96-1-ame1008-161320-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो घंटे अतिरिक्त चली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो घंटे अतिरिक्त चली ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
. जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह ठंड, दिन में तेज धूप व रात में फिर से ठंड के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। बृहस्पतिवार को चिकित्सक कम और मरीज अधिक होने से दोपहर 12 के बजाय दो बजे तक डॉक्टरों को ओपीडी में मरीजों का उपचार करना पड़ा।
बदल रहे मौसम में लोग गर्मी के कारण ठंडे पेय व खाद्य पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं। अचानक गर्मी से ठंड में आने या ठंडी चीजें खाने से मरीजों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके चलते मरीजों में वायरल फीवर, खांसी, गला बैठना जैसी समस्याएं अधिक हो रही हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी 12 बजे तक ही होनी थी। फिजिशियन डॉ. अमित यादव, डॉ. लईक उज जमा कोर्ट एवीडेंस होने से अवकाश पर रहे। ऐसे में फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में मरीजों की भीड़़ अधिक रही। इनमें वायरल बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित लोग अधिक रहे।
फिजिशियन की ओपीडी में मिले जगदंबा ने बताया कि कई दिनों से वह बुखार, खांसी से परेशान हैं। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने जांच कराने के बाद दवा दी है। जानकी ने बताया कि वह भी जुकाम और खांसी से परेशान हैं। एक सप्ताह हो गया, निजी चिकित्सक से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मरीजों में खानपान का संतुलन अव्यवस्थित व ठंडे पेय पदार्थों की अधिकता व अचानक गर्मी से निकलते ही पानी या पेय पदार्थ पीने से दिक्कत आ रही है। कहा कि फिलहाल मौसम में बदलाव जारी है और इस समय शरीर व खानपान का विशेष ध्यान रखें। अधिक ठंडी चीजें खाने से फिलहाल बचना चाहिए और गर्मी में काम करके, चलकर या कसरत करके अचानक पानी न पिएं। इससे शरीर का हार्माेन सिस्टम असंतुलित हो जाता है और बुखार व गले में दर्द की समस्याएं हो रही हैं।
Trending Videos