{"_id":"69bd0f0077d1424d70066fc1","slug":"video-amatha-ma-sasatha-kael-sharama-ka-kagana-ranata-para-paltavara-bl-rajanata-ma-saca-samajhakara-bl-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में सांसद केएल शर्मा का कंगना रनौत पर पलटवार, बोले- राजनीति में सोच समझकर बोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में सांसद केएल शर्मा का कंगना रनौत पर पलटवार, बोले- राजनीति में सोच समझकर बोलें
यूपी के अमेठी में गौरीगंज जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन पर सांसद किशोरी लाल शर्मा पहुंचे। शिविर का आयोजन सांसद के प्रयास और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सहयोग से हुआ।
शिविर के समापन पर करीब एक हजार दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य सहायक उपकरण शामिल रहे। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने इसे अपने जीवन में उपयोगी बताया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि शिविर का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। यह सेवा भाव से किया गया प्रयास है। इसका लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। इस पहल में किसी भी दल या विचारधारा के लोगों में भेद नहीं किया गया। सभी पात्र दिव्यांगों को समान रूप से लाभ देने की कोशिश की गई।
उ्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति गंभीर विषय है। इसमें बोलने से पहले तैयारी जरूरी है। यह अभिनय का क्षेत्र नहीं है, पहले होमवर्क कर लिया जाए तो बेहतर रहेगा।
सांसद ने कहा आगे कि कंगना पर टिप्पणी करना आवश्यक नहीं है, मगर उनकी जानकारी पर सवाल उठते हैं। वह सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हैं। यह भी कह चुकी हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ। ऐसे बयानों से उनकी समझ का स्तर स्पष्ट होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।