{"_id":"69bd3ddd16853d13f405ab38","slug":"video-gasa-sakata-para-ghara-sarakara-amatha-sasatha-kashara-ll-sharama-bl-saca-btae-kathara-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैस संकट पर घिरी सरकार, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- सच बताए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस संकट पर घिरी सरकार, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा बोले- सच बताए केंद्र
अमेठी पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने गैस किल्लत के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। अमेठी दौरे के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्ष इस विषय पर लगातार आवाज उठा रहा है, फिर भी केंद्र सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समस्या पर निरंतर सक्रिय हैं। उनके साथ अन्य सांसद भी सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि गैस की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है, फिर एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें क्यों दिखाई दे रही हैं। लोगों को 25 दिन बाद सिलेंडर बुक करने की जानकारी दी जा रही है, इससे असमंजस बढ़ रहा है।
सांसद ने कहा कि वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए। प्रधानमंत्री को देश के सामने स्पष्ट बयान देना चाहिए। विपक्ष को विश्वास में लेना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी मिलने पर जनता सहयोग करती है और कठिन समय में संयम बनाए रखती है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उल्लेख करते हुए कहा कि खाद्यान्न संकट के समय देशवासियों ने अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। वर्तमान समय में भी लोग परिस्थिति समझने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें सच्चाई से अवगत कराना जरूरी है। कहा कि कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं और उनके मन में अनिश्चितता बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में स्पष्ट संवाद आवश्यक है।
सांसद ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जवाब सामने आया है, फिर भी व्यापक चर्चा नहीं हो रही है। इस विषय पर खुलकर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य रखने के लिए सरकार को पारदर्शी रुख अपनाना चाहिए, जिससे लोगों का भरोसा बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।