फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: OP Rajbhar attacks SP, says Akhilesh Yadav is responsible for delay in Panchayat elections; wipeout in 202

यूपी: ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय

Tue, 11 Aug 2026 07:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Aug 2026 07:29 PM IST
सार

OP Rajbhar: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से पंचायत चुनाव में देरी हुई है। 

विज्ञापन
UP: OP Rajbhar attacks SP, says Akhilesh Yadav is responsible for delay in Panchayat elections; wipeout in 202
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 2028 तक पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। सपा नेता अबू आजमी के बयानों पर राजभर ने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कराकर दिखाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा में चाटुकारिता का बोलबाला है। पार्टी में कोई व्यक्ति नेतृत्व से सवाल करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले को भी छलावा करार दिया। उन्हाेंने कहा कि सपा चार बार प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के करीब 22 हजार गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जा रही है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वांचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिले हैं।


सपा के कारण पंचायत चुनाव में देरी हुई : ओमप्रकाश
ओमप्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ की पुरानी जेल को स्थानांतरित कर उसकी भूमि का जनहित में उपयोग करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर राजभर ने कहा कि मामला सपा की ओर से न्यायालय में ले जाने के कारण लंबित हुआ। न्यायालय के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया भी कोर्ट के आदेश के अनुसार पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed