यूपी: ओपी राजभर का विवादित बयान, कहा- प्रदेश में हुई अपराधिक घटनाओं में ज्यादातर यादव और मुस्लिम शामिल
OP Rajbhar: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा है कि 2026 में जितनी अपराधिक घटनाएं हुई हैं उसमें ज्यादातर यादव और मुस्लिम शामिल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कासिमाबाद तहसील सभागार में एनडीए की चौपाल में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 में प्रदेश में हुई अधिकांश आपराधिक घटनाओं में यादव और मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे हैं।
मंत्री ने कहा, 2026 में जितनी भी आपराधिक घटनाएं हुई हैं, उनमें ज्यादातर यादव और मुस्लिम समाज के लोगों ने अपराध किए हैं। ऐसे लोग सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश इस जन्म तो छोड़ दीजिए, अगले जन्म की तैयारी कीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग पकड़े जा रहे हैं। कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ओमप्रकाश राजभर के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
सीएम ने बोला सपा पर हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर में 1003 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा, कर्फ्यू और माफिया मुक्त है, इसलिए कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में कानून-व्यवस्था कमजोर होने के कारण कांवड़ यात्रा, रामनवमी और दुर्गा पूजा की शोभायात्राओं पर रोक लगाई जाती थी। सीएम ने कहा, “जो समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उन्हें जिन्ना पसंद है, जबकि हमें गन्ना पसंद है।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाया और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया। योगी ने कहा कि अब प्रदेश में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण है, किसान, बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं तथा विकास की योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के आधार पर लागू हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी कानून-व्यवस्था और कार्यशैली को लेकर निशाना साधा।
शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैराना में जनसभा के दौरान सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "जिन्ना के उपासक" शामली और कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे, जिसके कारण कैराना और कांधला से पलायन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समाज को बांटते हैं और अपराध व असुरक्षा को बढ़ावा देते हैं। 581 करोड़ रुपये की 89 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद योगी ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और अब अपराधी जेल या जहन्नुम में हैं। बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले दंगाइयों को सम्मान मिलता था, अब माफिया जेल भेजे जा रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश गन्ना और चीनी उत्पादन में देश में नंबर एक है तथा किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। कांवड़ यात्रा की गरिमा बनाए रखने और उपद्रवियों को अलग करने की भी अपील की।
जहां की गुंडागर्दी पर बनती थीं फिल्में, अब वहां विकास की बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुरादनगर स्थित कुशल पाल सिंह त्यागी-तेज पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने 868 करोड़ रुपये की लागत वाली 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया और ओडीओपी योजना के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। योगी ने कहा कि कभी गाजियाबाद की पहचान गुंडागर्दी से होती थी, अब नमो भारत, दिल्ली-मेरठ व देहरादून एक्सप्रेसवे, दूधेश्वरनाथ व पुरा महादेव कॉरिडोर जैसी विकास परियोजनाओं से हो रही है। उन्होंने हरनंदीपुरम योजना जल्द शुरू होने का दावा किया। बिना नाम लिए सपा पर कानून-व्यवस्था और कांग्रेस पर योजनाओं के धन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे शांतिपूर्ण बनाया है तथा श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी की।