सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pankaj Chaudhary says—SP's so-called PDA has now become a symbol of 'pain, oppression, and humiliation.'

UP: पंकज चौधरी बोले- सपा का तथाकथित पीडीए अब 'पीड़ा, दमन और अपमान' का प्रतीक बन चुका है

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 29 May 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Pankaj Chaudhary ने चंदौली में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सपा पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

UP: Pankaj Chaudhary says—SP's so-called PDA has now become a symbol of 'pain, oppression, and humiliation.'
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना सपा के वास्तविक चरित्र को उजागर करती है। 



जो पार्टी मंचों से महिला सम्मान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसमें महिला पदाधिकारी तक सुरक्षित नहीं हैं। सपा को प्रदेश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की राजनीति केवल दिखावे और नारों तक सीमित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि यह घटना केवल एक महिला पदाधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मसम्मान पर सीधा आघात है। सपा का तथाकथित पीडीए अब 'पीड़ा, दमन और अपमान' का प्रतीक बन चुका है। सपा की राजनीति केवल दिखावे और नारों तक सीमित है। मंचों पर महिला सम्मान की बातें करना और व्यवहार में महिलाओं का अपमान करना ही सपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। 

विज्ञापन


यह घटना बताती है कि सपा में महिलाओं को केवल पोस्टरों और प्रचार तक सीमित रखा जाता है, जबकि वास्तविकता में उन्हें अपमान और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। प्रदेश की महिलाएं सपा की मानसिकता को पहचान चुकी हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। 

सपा का महिला सम्मान का मॉडल पूरी तरह खोखला और अवसरवादी है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। विपक्षी दल केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करते हैं। चंदौली की घटना सपा के अंदर व्याप्त अराजकता, गुटबाजी और महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed