{"_id":"69886ef63bb751c7e90bb37f","slug":"up-politics-news-akhilesh-yadav-said-election-commission-should-stop-filling-form-7-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: 'फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग...', अखिलेश बोले- पकड़ी जा रही BJP की हर काली करतूत और बेईमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: 'फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग...', अखिलेश बोले- पकड़ी जा रही BJP की हर काली करतूत और बेईमानी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार
अखिलेश यादव ने मांग की है कि चुनाव आयोग फॉर्म-7 भरवाना बंद कर दे। कहा कि BJP की हर काली करतूत और बेईमानी पकड़ी जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता में सरकार को घेरा। उन्होंने एसआईआर के तहत भरवाए जा रहे फार्म-7 पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। मांग की है कि चुनाव आयोग फार्म-7 भरवाना बंद कर दे।
Trending Videos
सपा मुखिया ने कहा कि आज हमारे साथ नंदलाल हैं। ये वही नंदलाल हैं, जिनके भारतीय जनता पार्टी ने फॉर्म-7 पर दस्तखत कराए थे। एक लाख रुपये हम लोग इनकी बहादुरी के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए दे रहे हैं। ये अपने घर पर मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग इनके मंदिर को बनाने में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर काली करतूत, हर बेईमानी पकड़ी जा रही है। आप सिस्टम को खत्म कर रहे हैं। इसका मतलब आप लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।