{"_id":"6988910cf06d409b900738c3","slug":"two-bikes-collided-head-on-in-raebareli-two-died-and-leaving-two-in-critical-condition-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत... दो की हालत नाजुक; ई-रिक्शा को बचाने में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत... दो की हालत नाजुक; ई-रिक्शा को बचाने में हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि, दो की हालत नाजुक बनी हुई है। ई-रिक्शा को बचाने में हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मौके पर मौजूद पुलिस, व लोगों की भी़ड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रायबरेली में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बांदा–बहराइच मार्ग पर शोभवापुर गांव के पास हुआ। बताया गया कि एक बाइक को सरेनी थाना क्षेत्र के रावतपुर कला गांव निवासी तेज बहादुर (28) पुत्र छेदीलाल बाइक चला रहा था। उसके साथ चचेरा भाई राम प्रसाद (32) पुत्र रामकरन और उसके मामा धुन्नर (30) पुत्र रामनाथ निवासी मंगा खेड़ा मजरा सेमरपहा सवार थे। ये लोग दो-सड़का की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर खीरो थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी महेंद्र सिंह (55) पुत्र रामराज सिंह सवार थे। वह गेगासों गंगा घाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शोभवापुर गांव के पास एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह और तेज बहादुर को मृत घोषित कर दिया। राम प्रसाद और धुन्नर की हालत गंभीर बनी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन