{"_id":"69879935ccb6a60d23069be5","slug":"infant-child-slips-from-mothers-hands-crushed-by-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-150677-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मां के हाथ से छूटा मासूम, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मां के हाथ से छूटा मासूम, ट्रक ने कुचला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ सीएचसी में मृतक मासूम वेदांश की रोती बिलखती मां व परिजन।
विज्ञापन
शिवगढ़। बांदा-बहराइच मार्ग पर रानीखेड़ा गांव के पास शनिवार शाम को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक वर्षीय मासूम को रौंद दिया। मां-मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में मां को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
केसरखेड़ा मजरे चितवनियां गांव की निवासी रीना (27) पत्नी मोनू शर्मा छोटे भाई हसनपुर सलेथू निवासी हर्षित (17) के साथ एक वर्षीय बेटे वेदांश को लेकर बछरावां से अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही थीं। हैदरगढ़ की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने रानीखेड़ा के पास बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि रीना के हाथ से उसका बेटा वेदांश छिटककर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों रीना और हर्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के चिकित्सक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद रीना को बाएं हाथ में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक है। हर्षित का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे हर्षित ने हेलमेट लगा रखा था।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वेदांश की मौत से परिजन गमगीन हैं। उसकी तीन वर्षीय बहन मान्या गुमशुम हैं। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग
बांदा-बहराइच मार्ग पर अनियंत्रित गति से दौड़ते ओवरलोड वाहन आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इससे राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को तरौंजा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के घायल होने के मामले में भी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से इसकी शिकायत की थी। प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और ओवर स्पीडिंग पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
Trending Videos