सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rajgir man falls from a height of 40 feet, dies

Raebareli News: 40 फीट की ऊंचाई से गिरा राजगीर, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rajgir man falls from a height of 40 feet, dies
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार के सरांय परसू गांव में शनिवार शाम निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर फतेहपुर जिले के चंदनमऊ निवासी राजगीर संदीप सोनकर (25) की मौत हो गई। घटना के समय वह काम कर रहे थे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Trending Videos


गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण चल रहा है। इस समय पानी टंकी में सीढ़ियां बनाई जा रही है। संदीप सोनकर पानी टंकी में लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर सीढ़ी बना रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर पड़े। उनके साथी इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डाॅ. इफ्तिखार ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के पिता गुब्बर राजस्थान में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां गेदिया घर पर रहती हैं। वह सात भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ऊंचाहार प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि संदीप के घर वालों के सूचना दी गई है।


श्रमिकों के जीवन से हो रहा खिलवाड़
पानी टंकियों के निर्माण में श्रमिकों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। सराय परसू गांव में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। गांव वालों के अनुसार बिना सेफ्टी बेल्ट 40 फीट की ऊंचाई पर मजदूर काम करते रहे और अचानक हादसा हो गया। घटना से उनके साथी मजदूरों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed