सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Complainants are making rounds for a solution

Raebareli News: समाधान के लिए चक्कर लगा रहे फरियादी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Complainants are making rounds for a solution
डलमऊ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार में बुढ़ानपुर मजरे कजियाना गांव के राममिलन ने एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। बताया कि सह खातेदार ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। जमीन का दाखिल खारिज भी हो गया है। बताया कि गांव की भूमि संख्या 400 के वह सह खातेदार हैं। तीन बार समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने जमीन बेचने वाले खातेदार का नाम काटे जाने की गुहार लगाई है।
Trending Videos


समाधान दिवस में शनिवार को सलोन में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार के नहीं पहुंचने से फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले में 194 शिकायतें समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने आईं, इसमें 25 का निपटारा किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने तहसील महराजगंज में शिकायतों को सुना और अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) अमृता सिंह ने तहसील सदर में फरियादियों की समस्याओं के निपटारे के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदाता सूची से हटा दिया नाम
लालगंज। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सरेनी के मलके गांव निवासी पवन कुमार अग्निहोत्री ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी हैं। आरोप है कि बीएलओ ने जानबूझकर या दबाव में आकर उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनके और परिवार के नाम विधानसभा मतदाता सूची में दर्ज हैं।


भटक रही विवाहिता, नहीं मिले रुपये
सलोन। सलोन उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में लोगो ने शिकायतें दर्ज कराईं। निनावा निवासी कल्पना सरोज ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 14 फरवरी 2024 को हुई थी। शासन की तरफ से दी जाने वाली राशि दूसरे के खाते में चली गई। बैंक ने ट्रेजरी के माध्यम से राशि विभाग को वापस कर दी है। विवाहिता के मुताबिक संबंधित अधिकारियों ने उससे बैंक स्टेटमेंट की मांग की, लेकिन जब बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने दूसरे के खाते का स्टेटमेंट देने से इन्कार कर दिया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को जांच कर शिकायत का जल्द निपटाने का निर्देश दिया है।


तहसील कोर्ट में मिली गंदगी
डलमऊ। अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल यादव की अध्यक्षता में डलमऊ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। चार शिकायतों को निपटाया गया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार के साथ तहसील कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed