{"_id":"698798c541837153ad0fe297","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-truck-raebareli-news-c-101-1-slko1031-150681-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर शनिवार शाम बकहा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। महिला का शव ट्रक के पहियों में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
चंदापुर थाना क्षेत्र के डेड़ैया मजरे घूराडीह गांव निवासी गंगा प्रसाद पत्नी जसमता (55) के साथ मोहनगंज से रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे जसमता सड़क पर गिर पड़ी। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रक ने जसमता को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक चालक ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया और अनियंत्रित गति से भगाता रहा। ट्रक के पहियों के नीचे आने से महिला की जान चली गई। पति गंगा प्रसाद हादसे में बच गए। पुलिस ने शव को ट्रक के पहियों से निकालने के लिए काफी मशक्कत की।
महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों को अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। घटना की खबर से गंगा प्रसाद के परिवार में रोना पीटना मच गया है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं। चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
Trending Videos