फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Pro Handball League logo unveiled.

Lucknow News: यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के लोगो का हुआ अनावरण

Sat, 01 Aug 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
UP Pro Handball League logo unveiled.
लोगो का अनावरण करते एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के परिषद सदस्य डॉ. आनंदेश्वर पांडेय व अन्य
लखनऊ। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग (यूपीपीएचएल) का दूसरा सीजन अगले साल जनवरी में राजधानी लखनऊ में खेला जाएगा। शुक्रवार को आयोजित समारोह में एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के परिषद सदस्य डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने लीग के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। लीग के संस्थापक अमित पांडेय ने बताया कि इस बार लीग में छह की जगह आठ टीमें हिस्सा लेंगी। लखनऊ और कन्नौज की टीमें भी पहली बार इस लीग में शामिल होंगी।
विज्ञापन

विजेता टीम को कुल तीन लाख और उपविजेता टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे जिनमें 9 यूपी के और 9 अन्य राज्यों से होंगे। आइकॉनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी के प्रबंध निदेशक डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने विजेता और उपविजेता टीम को 50-50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। लीग के सह संस्थापक मोहम्मद तौहीद ने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा। सितंबर और अक्तूबर में गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा, जिससे कुल ऑक्शन पर्स 40 लाख रुपये का होगा। लीग में आठों टीमों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed