फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain continues in Lucknow for four days, 117.7 mm of rainfall recorded; waterlogging in several areas; 'Re

UP: लखनऊ में चार दिन से बारिश का दौर जारी, 117.7 मिमी बरसा पानी, प्रदेश में 10 की मौत; इन जिलों में रेड अलर्ट

Wed, 19 Aug 2026 02:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 19 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

लखनऊ में चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है और कुल 117.7 मिलीमीटर पानी बरसा है। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। कुछ स्थानों पर घरों की दीवारें भी गिरीं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक जारी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
UP: Rain continues in Lucknow for four days, 117.7 mm of rainfall recorded; waterlogging in several areas; 'Re
लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जबकि सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मंगलवार को 24 घंटे में लखनऊ में 42.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 15 से 17 अगस्त के बीच 75.5 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह चार दिनों में राजधानी में कुल 117.7 मिमी पानी बरसा। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को जानकीपुरम, संजय गांधी पुरम, अलीगंज और फैजुल्लागंज समेत कई क्षेत्रों में जबरदस्त जलभराव हुआ। कई जगह लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हुई, जबकि कुछ घरों में भी पानी पहुंच गया। लगातार बारिश के कारण सोमवार को निगोहां और बुधवार को मदेयगंज व गोसाईंगंज में घरों की दीवारें गिरने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि, इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जुलाई की बारिश की कमी हुई कम

31 जुलाई तक लखनऊ में बारिश सामान्य से करीब 44 प्रतिशत कम थी। अगस्त में हुई लगातार बारिश के बाद मंगलवार तक यह कमी घटकर करीब 16 प्रतिशत रह गई। मौसम विभाग 19 प्रतिशत तक कम या अधिक बारिश को सामान्य श्रेणी में मानता है।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना बना हुआ है।
 

बारिश से 10 की मौत

यूपी में बारिश की वजह से कई जिलों में दुखद घटनाएं भी हुईं। मंगलवार को बारिश और बाढ़ के चलते प्रदेश में दस लोगों की मौत हो गई। इसमें से छह लोग पुल पार करते समय बह गए। मृतकों में बंदायूं, कन्नौज, हरदोई, फरुर्खाबाद में एक-एक जबकि प्रयागराज में चार शामिल हैं। बलिया और बहराइच में पेड़ गिरने और बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

 

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, महोबा।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर, ललितपुर , गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन, झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed