सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment for the Combined Lower Subordinate Services will now cover 2,587 posts.

UP: सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा में अब 2587 पदों पर होगी भर्ती, 71 पद बढ़े, 25 जून तक होंगे आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 17 Jun 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। साथ ही शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन दो जुलाई तक किए जाएंगे।

UP: Recruitment for the Combined Lower Subordinate Services will now cover 2,587 posts.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से की जा रही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती अब 2587 पदों पर होगी। आयोग ने उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय के और पदों को इसमें शामिल किया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ाई गई है।



आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि भर्ती में 2285 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 221 पदों को और शामिल करते हुए 2516 पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें अब 71 पद और बढ़े हैं। अब कुल 2587 पदों पर चयन कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। साथ ही शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन दो जुलाई तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान राशि में गड़बड़ी: जांच में पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ रही एसआईटी, निगरानी तंत्र की भी हो रही पड़ताल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर ट्रस्ट के दस्तावेजों ने खड़े किए कई सवाल, खर्च और निगरानी व्यवस्था को भी जांच रही एसआईटी


उन्होंने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन के सापेक्ष अपना आवेदन अंतिम रूप से सबमिट कर चुके हैं। इसके माध्यम से विज्ञापित पदों पर उन्हें फिर से आवेदन नहीं करना पड़ेगा। किंतु अभ्यर्थी पूर्व में किए आवेदन के अनुसार पदों के सापेक्ष अपना विकल्प व वरीयता देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed