सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Roadways bus runs over motorcyclist and plunges into a ditch; victim's body severed in two; family members

UP: बाइक सवार को रौंदते हुए खंती में गिरी रोडवेज बस, दो भागों में बंट गया बाइक सवार; मंजर देख परिजन कांपे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 16 Jun 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने उसे कुचलते हुए डिवाइडर तोड़कर खंती में गिर गई। हादसे में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश कर रही है।

UP: Roadways bus runs over motorcyclist and plunges into a ditch; victim's body severed in two; family members
रंजीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में सोमवार सुबह दखिना गांव में 46 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही रायबरेली डिपो की बस बाइक सवार को रौंदते हुए डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरी। बाइक सवार का शव क्षत विक्षत हो गया। वहीं, हादसे के कारण कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।



रायबरेली के बछरावां छोट खेड़ा गांव निवासी रंजीत कुमार (28) सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निजी दवा कंपनी में काम करते थे। सोमवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। करीब नौ बजे वह निगोहां के दखिना गांव पहुंचे थे तभी उनके पीछे चल रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वहीं, पीछे से आ रही बस उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सड़के किनारे बनी खंती में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस को सामने से आता देख कार सवार भी घबरा गया। उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना से बस में बैठे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। खुद को घिरता देख आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन

दो भागों में बंट गया बाइक सवार शव

हादसा इतना भीषण था कि रंजीत का शव कमर से दो हिस्सों में बंट गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रंजीत के पास से मिले मोबाइल के जरिये उनके घरवालों को घटना की जानकारी दी। फिर बस में सवार सभी 46 यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि रंजीत के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी बस चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed