फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanjay Singh attacks Congress, says it is attempting to mislead the public by using incorrect designations

यूपी: संजय सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- गलत पदनाम देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास, बना रही फर्जी टीम

Mon, 07 Sep 2026 04:12 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 07 Sep 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
UP: Sanjay Singh attacks Congress, says it is attempting to mislead the public by using incorrect designations
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कांग्रेस पर पार्टी के संगठन को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन लोगों को आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव बताते हुए पार्टी में शामिल कराया है, उस नाम से आप के संगठन में ये पद मौजूद नहीं हैं। संजय सिंह ने पूरे मामले को कांग्रेस की राजनीतिक साजिश करार दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी सफाई

संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ जगहों पर यह खबर चलाई जा रही है कि आम आदमी पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय, प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा और कुछ अन्य लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए सवाल उठाया कि मीडिया को यह गलत जानकारी किसने उपलब्ध कराई।उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक और प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर हैं।

विज्ञापन

 

गलत पदनाम देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि किसी दूसरे व्यक्ति को फर्जी तरीके से प्रदेश अध्यक्ष या प्रदेश महासचिव बताकर पार्टी में शामिल कराना कांग्रेस की राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किसी व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष का फर्जी टैग लगाकर जॉइनिंग कराना अनैतिक है और जनता व प्रेस को गुमराह करने का प्रयास है।

आप का संगठन मजबूती से खड़ा 

आप सांसद ने कहा कि इस तरह की खबरों से आम आदमी पार्टी के संगठन की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed