{"_id":"6a9e91ef452b43c99704e19c","slug":"six-lane-highway-will-be-constructed-from-lalganj-to-barabanki-new-corridor-will-connect-to-50-roads-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर
Mon, 07 Sep 2026 04:00 PM IST
Bhupendra Singh
श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, रायबरेली
श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:00 PM IST
सार
यूपी में एक और सिक्स लेन हाईवे बनेगा। इसके बनने से 500 गांवों की तस्वीर बदलेगी। राज्य राजधानी क्षेत्र के जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह मार्ग एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व राजमार्गों समेत 50 मार्गों को जोड़ेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Highway (For Representation Only)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ाने के लिए रायबरेली के लालगंज से बाराबंकी तक सिक्स लेन हाईवे बनेगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। यह हाईवे महाराजगंज और हैदरगढ़ होकर गुजरेगा। साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे व राजमार्ग के साथ करीब 50 मार्गों को जोड़ेगा।
विज्ञापन
हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे के बाद बाराबंकी में इसे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। हैदरगढ़ में यातायात को कस्बे से बाहर निकालने के लिए वाईपास भी प्रस्तावित है। हाईवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा।
विज्ञापन
डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि एससीआर के तहत इस परियोजना पर विचार चल रहा है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अजीत सोनकर ने बताया कि अभी सर्वे किया गया है। इस बड़े प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। योजना के चलते बाराबंकी से नई सड़क तक करीब 37 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
500 गांवों की बदलेगी तस्वीर
- प्रस्तावित सिक्स लेन में कोठी से बाराबंकी तक बांदा-बहराइच मार्ग का हिस्सा भी शामिल है।
- इसके अलावा लालगंज, महाराजगंज, हैदरगढ़ और बाराबंकी क्षेत्र की करीब 50 छोटी-बड़ी सड़कें इससे जुड़ेंगी।
- इससे आसपास के करीब 500 गांवों की तस्वीर बदलेगी। फिलहाल शासन से बजट की मंजूरी का इंतजार है।
प्रस्तावित मार्ग के मुख्य पॉइंट्स
- लालगंज से महाराजगंज करीब 50 किलोमीटर
- महाराजगंज से हैदरगढ़ करीब 30 किलोमीटर
- हैदरगढ़ से प्रसिद्ध शिवधाम श्री अवसानेयवर महादेव मंदिर के पास से कोठी होते हुए बाराबंकी तक करीब 40 किलोमीटर