{"_id":"6a9e755167ee10cd740b0a48","slug":"video-rayabral-ma-bthahal-saugdhaka-sa-gasasae-nagaraka-na-kaya-paratharashana-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बदहाल सड़क से गुस्साए नागरिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बदहाल सड़क से गुस्साए नागरिकों ने किया प्रदर्शन
रायबरेली में आईटीआई को जाने वाली सड़क के खस्ताहाल होने पर नागरिकों ने प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार ने सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कराया तो नागरिकों का गुस्सा शांत हो सका। नागरिक अनुराग सिंह, गणेश सिंह, धर्मेंद्र ने बताया कि सड़क गड्ढों में तब्दील है। इससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमृत योजना के तहत रखे गए पाइप के अलावा गिट्टियों के लगे ढेर से भी परेशानी हो रही है। जलभराव हो जाता है। इसको लेकर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बारिश में जलभराव होने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सड़क का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा। नागरिकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।