पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Senior SP leader Rajendra Chaudhary's health deteriorates; SP chief Akhilesh Yadav visits Lucknow's Civil

UP: सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Fri, 03 Jul 2026 12:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 03 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
UP: Senior SP leader Rajendra Chaudhary's health deteriorates; SP chief Akhilesh Yadav visits Lucknow's Civil
सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है और इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक हार्ट अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए आवश्यक चिकित्सीय जांच भी की जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीज की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार, सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन




राजेंद्र चौधरी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर राजेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दशक तक मुलायम सिंह के भरोसेमंद सहयोगी रहे राजेंद्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी का राजनीतिक जीवन करीब चार दशक तक मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़ा रहा। उनकी पहचान पार्टी के सबसे भरोसेमंद, अनुशासित और सादगीपूर्ण नेताओं में रही है। चौधरी का राजनीतिक सफर चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ। वर्ष 1974 में चरण सिंह ने उन्हें गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1977 में वे उसी सीट से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे।

जब मुलायम सिंह यादव पहली बार सहकारिता मंत्री बने, उसी दौर से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक संबंध मजबूत हुए। लोकदल में मुलायम सिंह प्रदेश अध्यक्ष और राजेंद्र चौधरी महामंत्री रहे। अविवाहित होने के कारण राजेंद्र चौधरी लंबे समय तक पार्टी के पुराने कार्यालय में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में रहे और बेहद सादगीपूर्ण जीवन जीते रहे।



लोकदल के विभाजन के समय अधिकांश जाट नेता अजित सिंह के साथ चले गए, लेकिन राजेंद्र चौधरी ने मुलायम सिंह का साथ नहीं छोड़ा। वे उन्हें चौधरी चरण सिंह का वास्तविक राजनीतिक उत्तराधिकारी मानते रहे। राजेंद्र चौधरी अपनी स्पष्टवादिता, संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं।

वे लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे। राजनीतिक हलकों में उनकी पहचान ऐसे नेता की रही, जिनसे पार्टी की अंदरूनी जानकारी निकलवाना आसान नहीं था। शुद्ध शाकाहारी जीवनशैली, सादगी और सिद्धांतों पर अडिग रहने के कारण उन्हें विरोधी भी ईमानदार नेताओं की श्रेणी में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed