सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Services of 25 contract workers terminated for negligence in electricity bill collection

Lucknow: बिजली बिल वसूली में लापरवाह 25 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म, लाइनमैन व हेल्पर पर गिरी गाज

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 22 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यांचल विद्युत वितरण वितरण निगम की अमौसी जोन के कलेक्शन इकाई के कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इन पर बिजली बिल वसूली में लापरवाही का आरोप लगा है।

UP: Services of 25 contract workers terminated for negligence in electricity bill collection
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमौसी जोन में बिजली राहत बिल योजना में लापरवाही बरतने वाले कलेक्शन इकाई के 25 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। प्रबंधन के आदेश में कहा गया कि आठ लाइनमैन व 17 हेल्पर ने राहत योजना में बकायेदारों से बिल वसूली में अहम भूमिका अदा करने के बजाय लापरवाही बरती। इससे राजस्व वसूली का ग्राफ नीचे आ गया।
Trending Videos


इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता नेकी राम ने इस संबंध में मुख्य अभियंता अमौसी जोन रामकुमार को भेजे गए पत्र में कहा गया कि प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के अनुमोदन के बाद निर्देशित किया जा रहा कि अपने स्तर इन संविदा कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करते हुए उनको ब्लैकलिस्ट किया जाए। जिन संविदा कर्मियों को हटाया गया, वह दुबग्गा, मलिहाबाद, वृंदावन, कानपुर रोड, आलमबाग मोहनलालगंज व नादरगंज उपकेंद्र पर तैनात थे। 15 नवंबर 2025 को लागू हुए वर्टिकल में कलेक्शन इकाई में तैनाती मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने नर्सिंग अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र; बोले- इस क्षेत्र में पढ़ाई करने वालों की मांग हमेशा रहती

ये भी पढ़ें - मायावती की अपील- चुनाव से पहले दिए जाने वाले लालच से बचे बहुजन समाज, नहीं तो 'बुरे दिन' बन जाएंगे पांच साल


यह लाइनमैन और हेल्पर
अधीक्षण अभियंता की तरफ से मुख्य अभियंता को भेजी गई सूची में लाइनमैन लक्ष्मीकांत मिश्रा, मोहम्मद सईद, कमल किशोर, नवीन कुमार यादव, सुनील कुमार द्विवेदी, रितेश कुमार मौर्या, सुनील कुमार यादव और हेल्पर दीपक कुमार, सर्वेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार पटेल, अमित सैनी, महेंद्र कुमार दुबे, विक्रम सिंह, अवनीश कुमार भारती, शत्रुघ्न लाल, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, विनय, चंद्रशेखर, सर्वेश कुमार यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, मोहित खन्ना व साजन रावत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed