सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Suvendu Adhikari's PA murdered, STF gathering clues about shooters; direct connection to Bihar emerging

यूपी: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, शूटरों का सुराग जुटा रही एसटीएफ; बिहार से जुड़ रहा है सीधा कनेक्शन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 May 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ अहम सुराग जुटा रही है। 

UP: Suvendu Adhikari's PA murdered, STF gathering clues about shooters; direct connection to Bihar emerging
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या हो गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ बिहार के शूटरों के बारे में सुराग जुटा रही है। इधर, कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक रूप से यूपी एसटीएफ से सहयोग नहीं मांगा है। हालांकि इस हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ सतर्क हो गई है।

Trending Videos


बता दें कि राज सिंह को गिरफ्तार करने में यूपी पुलिस ने सहयोग किया था। बाद में उसे कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया। राज सिंह पर शूटरों का इंतजाम करने और उन्हें संसाधन मुहैया कराने का आरोप है। इसके बाद एसटीएफ उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। खासकर बिहार के उन शूटरों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जो हाल ही में जेल से छूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन शूटरों को यूपी के किसी बाहुबली ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की सुपारी दी थी। इस मामले की गहनता से छानबीन के लिए प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पश्चिम बंगाल पुलिस के संपर्क में हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। राज सिंह को कोलकाता पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ में सामने आए तथ्यों को भी साझा किया जा सकता है, जिससे शूटरों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed