सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Temperatures near 30 in many cities, weather to change after rain in these districts; warning issued

यूपी: प्रदेश के कई शहरों में पारा 30 के ऊपर, इन जिलों में बारिश के बाद बदलेगा मौसम; चेतावनी हुई जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Feb 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में समय से पहले मौसम में गर्मी आ गई है। उधर दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज से कई जिलों में बारिश हो सकती है। 

UP: Temperatures near 30 in many cities, weather to change after rain in these districts; warning issued
यूपी के मौसम में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में सर्दी अब ढलान पर है और गर्मी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट और पसीने का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर पड़ेगा तथा दिन का पारा धीरे-धीरे चढ़ता जाएगा।

Trending Videos


इस बीच 18 फरवरी, बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और दिल्ली से सटे जिलों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में मौसम करवट ले सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह आगरा और आसपास के जिलों तथा बुंदेलखंड में हल्की वर्षा संभव है। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ेगा और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं।

फरवरी में ही सर्दी की विदाई के संकेत

 राजधानी में मौसम ने तेजी से करवट लिया है। फरवरी में ही यहां सर्दी की विदाई के संकेत हैं। दोपहर की धूप में चुभन साफ महसूस की जा रही है। फरवरी में मार्च जैसी गर्माहट ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। दिन चढ़ते ही गर्म कपड़े बोझिल लगने लगे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी के संकेत हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री ज्यादा है। इस बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को हल्के बादल आ-जा सकते हैं। हालांकि वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

ये शहर रहे सबसे गर्म

सोमवार को 32.2 डिग्री तापमान के साथ आगरा में सबसे गर्म दिन रहा। वहीं प्रयागराज में 31.6 डिग्री और बांदा में 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं 14.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हमीरपुर में सबसे गर्म रात रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed