सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The process of making house in the state will be simplified, obstacles in getting building plans approved

यूपी: प्रदेश में घर बनाने की प्रक्रिया होगी आसान, भवनों का नक्शा पास कराने की अड़चनें होंगी खत्म; जानिए डिटेल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Feb 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार

House building plan: यूपी में घर बनाने से पहले नक्शा पास कराना होता है। यह प्रक्रिया बहुत जटिल होती थी। अब इसे आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। 

UP: The process of making house in the state will be simplified, obstacles in getting building plans approved
आसान होगी घर निर्माण की प्रक्रिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में भवनों का नक्शा अब आसानी से पास हो सकेगा। नक्शा पास करने में आने वाली कई तरह की व्यवहारिक तकनीकी दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। इसके लिए आवास विभाग द्वारा तैयार किए भवन विकास उपविधि के मुताबिक नक्शा पास करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस उपविधि के आधार पर नक्शा पास करते समय अन्य नीतियों का लाभ जरूरत के आधार पर दिया जा सकेगा।

Trending Videos


इस संबंध में आवास विभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए सभी विकास प्राधिकरणों को इसके आधार पर ही नक्शा पास करने के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से जारी आदेश के मुताबिक विकास प्राधिकरण शहरों में भवन विकास उपविधि के आधार पर नक्शा पास करेंगे, लेकिन कुछ मामलों में हाईटेक और इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीतियों के आधार पर भी सुविधाएं दी जाएंगी। गाजियाबाद, बुलंदशहर-खुर्जा, प्रयागराज, मथुरा-वृंदावन और लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शासन से नक्शा पास करने को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आवास विभाग ने वर्ष 2025 में नई भवन विकास उपविधि जारी की है। विकास प्राधिकरणों को इसके आधार पर नक्शा पास करने को कहा गया है, लेकिन समय-समय हाईटेक टाउनशिप और इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति जारी की गई है। इन नीतियों में बिल्डरों को दी गई सुविधाएं लागू हैं। इन नीतियों की अनुमन्यताएं जैसे एफएआर, भवन की ऊंचाई, मिश्रित उपयोग जैसे मापदंडों से संबंधित विशिष्ट प्रावधान उपविधि से अधिक होने की स्थिति में संबंधित नीति के प्रावधान प्रभावी होंगे। इससे बड़ा नक्शा पास करने को लेकर आने वाली दुविधाएं दूर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed