सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Terror Module Linked to Pakistani Handler Busted; ATS Apprehends Four Accused—Received Payments via QR Cod

UP: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की साजिश नाकाम, आईएसआई से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार; QR से लेते थे पेमेंट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 03 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी संपर्क वाले आतंकी गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को पकड़ा। ये लोग सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहकर संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेजते और आगजनी की साजिश रचते थे। क्यूआर कोड से पैसे लेते थे, समय रहते बड़ी घटना टाली गई।

UP Terror Module Linked to Pakistani Handler Busted; ATS Apprehends Four Accused—Received Payments via QR Cod
ATS ने आरोपियों को पकड़ लिया है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

यूपी एटीएस ने देश विरोधी साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए पाकिस्तानी हैंडलर(आईएसआई) के इशारे पर काम करने वाले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मॉड्यूल से जुड़े चार आतंकी बृहस्पतिवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन व उसके आसपास विस्फोट करने की फिराक में थे। तभी एटीएस की टीम ने उनको दबोच लिया।

Trending Videos


मॉड्यूल देश भर में रेलवे सिग्नल बॉक्स, सिलिंडर भरे वाहनों और प्रतिष्ठित संस्थानों में आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। सबसे पहला निशाना लखनऊ रेलवे स्टेशन था। आरोपियों ने कई नेताओं की भी रेकी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक, मेरठ निवासी साकिब उर्फ डेविल गिरोह का सरगना है। वह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर और कट्टरपंथी संगठनों के संपर्क में था। उसका सहयोगी मेरठ निवासी अरबाब भी इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।


दोनों ने मिलकर गौतमबुद्धनगर के विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला को पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ा। बृहस्पतिवार को आरोपी चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। 

एटीएस के पास इसका पूरा इनपुट था। इसलिए टीमें आरोपियों को ट्रेस करते हुए मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी साकिब नाई का काम करता है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1- साकिब उर्फ डेविल, अगवानपुर परीक्षितगढ़, मेरठ
2- अरबाब, अगवानपुर परीक्षितगढ़, मेरठ
3- विकास गहलावत उर्फ रौनक, छपरौला गौतमबुद्धनगर
4- लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू, छपरौला, गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed