सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The country's largest ammunition factory will be set up in the Lucknow Defense Corridor.

UP: लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में देश की अत्याधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी लगेगी, इंग्लैंड की कंपनी करेगी निवेश

अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 06 May 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड की हथियार निर्माता कंपनी वेब्ले एंड सियाल सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस और हथियार सामग्री तैयार करेगी। यह इकाई सिर्फ गोला-बारूद ही नहीं, बल्कि प्राइमर और अन्य जरूरी घटकों का भी निर्माण करेगी।

UP: The country's largest ammunition factory will be set up in the Lucknow Defense Corridor.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। विश्वविख्यात इंग्लैंड की हथियार निर्माता कंपनी वेब्ले एंड सियाल अब लखनऊ नोड में अत्याधुनिक गोला-बारूद (एम्युनिशन) निर्माण इकाई स्थापित करेगी। यह यूनिट सेना, अर्धसैनिक बलों और अधिकृत सुरक्षा एजेंसियों के लिए विभिन्न कैलिबर के कारतूस और हथियार सामग्री तैयार करेगी।

Trending Videos


वेब्ले एंड सियाल ग्रुप के चेयरमैन जॉन ब्राइड और निदेशक मनिंदर सियाल के मुताबिक इसे देश की सबसे बड़ी एम्युनिशन इकाइयों में से एक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने पहले चरण में करीब 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है, जिसे अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 300 करोड़ रुपये तक ले जाया जाएगा। इस प्लांट में 9×19 मिमी, 5.56×45 मिमी, 7.62×39 मिमी, 7.62×51 मिमी और 12.7 मिमी जैसे रक्षा-ग्रेड गोला-बारूद का उत्पादन 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रदेश में 10 मई तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, उम्रदराज मंत्रियों के सिर पर लटकी तलवार; इन्हें मिलेगा मौका?

ये भी पढ़ें - ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा मौसम, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; आज 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी


यह इकाई सिर्फ गोला-बारूद ही नहीं, बल्कि प्राइमर और अन्य जरूरी घटकों का भी निर्माण करेगी, जिससे कंपनी को पूरी उत्पादन प्रक्रिया (एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग) की क्षमता मिल जाएगी। इससे देश में रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता घटेगी और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी। कंपनी की एक यूनिट हरदोई के संडीला में पहले से संचालित है, जहां पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और शॉटगन बनाए जा रहे हैं। साथ ही, वहीं एक नई एयरगन फैक्ट्री भी स्थापित की जा रही है, जिसमें उच्च गुणवत्ता की एयरगन तैयार होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed