सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP The effects of the western disturbance will end today, with several districts experiencing thunderstorms an

UP: प्रदेश में आज से खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, सोमवार को कई जिलों में हुई आंधी-बारिश; अब चढ़ेगा पारा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Jun 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में बीते कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर चल रहा था। जिसके चलते पारे में गिरावट आ गई थी। आज से इस विक्षोभ का असर कम हो जाएगा। 

UP The effects of the western disturbance will end today, with several districts experiencing thunderstorms an
यूपी में मौसम का बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला चला। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिमी, फतेहपुर में 7.3 मिमी, अमेठी में 6.6 मिमी, आजमगढ़ में 3.8 मिमी, हरदोई में 1.6 मिमी और झांसी में 1.2 मिमी बारिश हुई। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ फर्रुखाबाद प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

Trending Videos




मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार से आंधी-बारिश का दायरा सिमटने की संभावना है। विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में पारा चढ़ना शुरू होगा। दो से तीन दिन के अंदर यह छह डिग्री तक चढ़ सकता है। इसके पहले सरकार ने भी गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगातार कमजोर हो रहा है। इसके चलते अगले चार दिनों में प्रदेश के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है और धीरे-धीरे गर्मी का असर फिर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

राजधानी में आज से पारा चढ़ने के आसार

राजधानी में सोमवार को दिनभर धूप-छांव का खेल चला। बादलों की मौजूदगी और पुरवाई से तापमान में तो गिरावट आई, पर उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार सुबह तक बना रह सकता है। इसके बाद लखनऊ में आंधी, बारिश का दौर थमेगा। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से तापमान में बढ़त भी दर्ज होगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले चार दिनों में लखनऊ के दिन के पारे में छह डिग्री तक की बढ़त के आसार हैं। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed